मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में पंजीकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी यात्री को पंजीकरण के लिए 30 मिनट से अधिक इंतजार न करना पड़े। साथ ही, यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।