उत्तराखंड: चारधाम यात्रा पर ‘रेड अलर्ट’ और सुरक्षा इंतजाम

0

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 मई को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों को ऋषिकेश और श्रीनगर में ही रुकने की सलाह दी। एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस की टीमों को संवेदनशील इलाकों जैसे लामबगड़ और सिरोबगड़ में तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और मौसम साफ होने तक यात्रा को नियंत्रित तरीके से चलाया जाएगा।

बता दे की पिछली कुछ दिनों से पूरे राज्य मे मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों मे बारिश  हो रही है। माना जाता है कि अक्सर मई के महीने में कड़की की धूप के साथ गर्मी का भी सितम रहता है और अगर ऐसे में मई के महीने में मौसम में बदलाव हो तो लोगों के लिए काफी राहत भरी हो सकती है । बता दे पिछले दिनों राजधानी देहरादून में  तपती धूम के बाद हुई भीषण गर्मी से लोगों को घर में कैद कर दिया था लेकिन 29 अप्रैल से मौसम में हुए  बदलाव के बाद  लोगों को राहत मिलती दिख रही है। क्योंकि तब से अब तक बारिश का दौरा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *