मतदाता सूची पुनरीक्षण: राज्य में 4.5 लाख से अधिक ‘भूतिया वोटर’ बाहर

0

​उत्तराखंड निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के अनुसार, व्यापक सत्यापन अभियान के बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या में 4.53 लाख (4,53,459) की भारी गिरावट आई है। जनवरी 2025 में जहां कुल मतदाता 84.29 लाख थे, वहीं अब यह संख्या घटकर लगभग 79.76 लाख रह गई है। यह कार्रवाई ‘ASD’ (अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत) श्रेणी के तहत फर्जी व दोहरे नामों को हटाने के लिए की गई है। वर्ष 2003 के बाद पहली बार इस स्तर का ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *