हिंदु किसान सम्मेलन में राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की

0

हल्द्वानी में आयोजित हिंदु किसान सम्मेलन में राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन में रोजगार के अवसर बढ़ाने, पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि को लाभकारी बनाने और किसानों के उत्पादों के लिए बेहतर बाज़ार उपलब्ध कराने की मांग उठी। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं का पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर स्वरोज़गार और कौशल विकास योजनाओं को ज़मीन पर उतारना ज़रूरी है। किसानों को सिंचाई, बीज और विपणन में सरकारी सहायता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *