महिला के कान के कुंडल स्कूटी सवार बदमाश छीनकर हुआ था फरार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

ऋषिकेश में श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सड़क चलती एक महिला के कानों में पहने कुंडल स्कूटी सवार बदमाश छीनकर फरार हो गया। महिला के शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे आज गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि गुमानीवाला निवासी गुड्डी देवी बाजार से घर लौट रही थी। रास्ते में स्कूटी सवार बदमाश ने अचानक कानों में पहने कुंडल पर हाथ मारा और वह छीन कर फरार हो गया। गुड्डी देवी घटना की जानकारी लेकर श्यामपुर पुलिस चौकी पहुंची। यहां चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने शिकायत लेकर बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे पकड़ने के प्रयास शुरू किये। आज मनसा देवी फाटक पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान आकाश निवासी मुनि की रेती के रूप में हुई है।

आरोपी मूल रूप से धामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ में आकाश में बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी से महिला के कुंडल बरामद हुए है और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी पुलिस ने कब्जे में ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *