मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसुमेर शुक्ल जी की 47वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित स्मृति समारोह में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

0

मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसुमेर शुक्ल जी की 47वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित स्मृति समारोह में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य जनों को सम्मानित किया।

गन्ना मूल्य में वृद्धि के लिए व्यक्त किए गए आभार हेतु समस्त किसान भाइयों का सहृदय आभार एवं अभिनंदन। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं करने के साथ ही अधिकारियों को इस वित्तीय वर्ष के अंत तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

महान स्वतंत्रता सेनानी पं. रामसुमेर शुक्ल जी ने तराई क्षेत्र के विकास, सामाजिक जागृति और जनसेवा के क्षेत्र में जो अविस्मरणीय कार्य किए, वे हमेशा जन-जन के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। प्रदेश सरकार भी इसी जनसेवा की भावना के साथ उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री Shiv Arora जी, पूर्व विधायक श्री Rajesh Shukla जी, भाजपा ज़िलाध्यक्ष श्री कमल जिंदल जी, मेयर रुद्रपुर श्री विकास शर्मा जी, काशीपुर महापौर श्री दीपक बाली जी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *