देशभर में आज रंगों का त्योहार, होली, धूूमधाम से मनाया गया, प्रदेश में भी होली की धूम

0

देशभर में आज रंगों का त्योहार, होली, धूूमधाम से मनाया गया प्रदेश में भी होली की धूम है। देहरादून में विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में सुबह से ही होल्यारों की टोलियाँ गली-गली घूम रही हैं। ढ़ोल-मंजीरों के साथ लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगा रहे हैं। देहरादून में कुमाऊंनी और गढ़वाली खड़ी होली भी खेली जा रही है। बच्चों ने एक-दूसरे का खूब रंग लगाये। पिचकारियों से एक-दूसरे पर पानी फेंका। साथ ही होली के गानों पर खूब मौज-मस्ती की। वहीं, प्रदेश भर में होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। राजभवन में भी होली का त्योहार मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी, ने भी राजभवन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम, और एकता का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मज़बूत करने का संदेश देता है।

वहीं, मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी, ने सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार होली को पर्यावरण-संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेते हुए मनाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed