भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काज़िंद- 2024 का 8वां संस्करण आज चमोली के औली स्थित सूर्या विदेश प्रशिक्षण नोड में संपन्न हुआ

0

भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काज़िंद- 2024 का 8वां संस्करण आज चमोली जिले के औली स्थित सूर्या विदेश प्रशिक्षण नोड में संपन्न हुआ। ये अभ्यास 30 सितंबर से 13 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया गया। संयुक्त अभ्यास के समापन समारोह में कजाकिस्तान सेना के के उप प्रमुख कर्नल डी खमितोव, कजाकिस्तान सेना के दक्षिणी कमान के क्षेत्रीय बल कमांडर कर्नल नुरलान करिबयेव और ब्रिगेडियर उपिंदर पाल सिंह, कमांडर 116 इन्फैंट्री ब्रिगेड ने भाग लिया। काज़िंद अभ्यास भारत और कजाकिस्तान में वैकल्पिक रूप से आयोजित एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। 120 कर्मियों वाली भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन और भारतीय वायु सेना के अलावा अन्य सेवाओं के कर्मियों द्वारा किया गया था। अभ्यास काज़िंद – 2024 का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र जनादेश के अध्याय 8 के तहत एक उप पारंपरिक परिदृश्य में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *