हिमालय की आराध्य मां नंदा की लोकजात यात्रा अब धीरे-धीरे उच्च हिमालय क्षेत्र की ओर बढ़ी

हिमालय की आराध्य मां नंदा की लोकजात यात्रा अब धीरे-धीरे उच्च हिमालय क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। यात्रा आज चमोली जिले के गेरौली पातल में रुकेगी। कल यात्रा बेदनी नामक स्थान पर पहुंच जाएगी। मान्यता है कि पवित्र बेदनी कुंड में समस्त हिमालयी देवी देवता स्नान करते हैं। इस अवसर का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का बेदनी पहुंचना शुरू हो गया है। बेदनी बुग्याल में स्थित बेदनी कुंड में पूजा अर्चना के बाद लोकजात यात्रा का समापन हो जाएगा।