मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में दिव्य अध्यात्म महोत्सव में हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में दिव्य अध्यात्म महोत्सव में हिस्सा लिया। इस मौके पर श्री धामी ने कहा कि आज का दिव्य महोत्सव आध्यात्मिक जागरण का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस समारोह में हज़ारों वर्ष की महान संत परंपरा के दर्शन होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों ने प्राचीन काल से लंबा संघर्ष कर पूरे विश्व को जोड़ते हुए “वसुधैव कुटुम्बकम” का संदेश दिया है और संत समाज का उद्देश्य प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा को संरक्षित करना है। उन्होंने आशा जताई कि यह महोत्सव धर्म और संस्कृति की दिशा में प्रदेश का मार्गदर्शन करेगा।