कुमाऊ क्षेत्र के लिये 130 इंफैंट्री बटालियन पर्यावरण द्वारा 25 सितंबर से 30 सितंबर तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा

कुमाऊ क्षेत्र के लिये 130 इंफैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) पर्यावरण द्वारा 25 सितंबर से 30 सितंबर तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जेसीओ (जीडी), जूनियर कनिष्ठ अधिकारी, सैनिक (जीडी) लिपिक और अन्य पदो के लिय भर्ती की जायेगी। यह भर्ती बटालियन पिथौरागढ़ मुख्यालय में सुबह 6 बजे से आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के पहले दिन 25 सितंबर को अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच और शारीरिक परीक्षण होगा, और 26 से 28 सितंबर तक मेडिकल परीक्षण करने के बाद 29 और 30 सितंबर को साक्षात्कार लिये जाएंगे।