प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है

ग्राम्य विकास मंत्री Ganesh Joshi ने कहा है कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। वे आज बाजपुर में मधुवन कलस्टर कार्यालय और मसाला प्रसंस्करण इकाई के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि भूमि वन धन विकास केंद्र जनजाति समूह की महिलाओं का एक कलस्टर है, जिसमें 3 सौ 8 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित 61 हजार समूह में 4 लाख से अधिक बहने जुड़ी हुई हैं। श्री जोशी ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री वन धन विकास केन्द्र के तहत प्रदेश के अनेकों स्थानों पर स्टॉल खोले गए हैं।