मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में नैनीताल जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और हल्द्वानी के मेयर डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला ने नैनीताल में रेरा से किसानों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज देहरादून में नैनीताल जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और हल्द्वानी के मेयर डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला ने नैनीताल में रेरा से किसानों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का परीक्षण कर यथा सम्भव उचित समाधान निकालने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिये उन्होंने सचिव एस.एन पाण्डेय को रेरा से आ रही किसानों की समस्याओं का समाधान करने के भी निर्देश दिये।