मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया

0

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का अवलोकन करते हुए कार्यदाई संस्था को निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत इस बार बजट में वृद्धि की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *