जून 2022 में आयोजित की गयी JE/AE की लिखित परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में पुलिस ने किया 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जून 2022 में आयोजित की गयी JE/AE की लिखित परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में एसआईटी जांच के बाद हरिद्वार में 9 लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया गया है। जून 2022 में जेई/एई की लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रदेश सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृतसंकल्प है। भर्तियों में गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायतें मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे।

मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed