केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री,ताजा स्थिति के बारे दी जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोशीमठ भू-धंसाव को देखते हुए राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव से उत्पन्न स्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक क्षेत्र का 25 प्रतिशत भू-भाग, भू-धंसाव से प्रभावित है जिसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 25 हजार है, पालिका क्षेत्र में लगभग 4 हजार 5 सौ से अधिक भवन है, जिसमें 849 भवनों में दरारें चिन्हित की गयी हैं।
राज्य की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं और केंद्र मंत्रियों से मुलाकात कर कई योजनाओं को हरी झंडी दिखा चुके हैं इस बार भी मुख्यमंत्री का प्रयास आपदा से हो रहे नुकसान को अवगत करा कर लोगों के पुनर्वास के लिए बड़े पैकेज की मांग की है