कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने जोशीमठ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया

कैबिनेट मंत्री Dr Dhan Singh Rawat ने आज जोशीमठ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि संकट की इस घडी में सरकार पूरी तरह से नगर वासियों के साथ खडी है। प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। डॉ रावत ने कहा कि जोशीमठ में भूधंसाव को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने भी इस समस्या का संज्ञान लिया है।
विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की ओर से जोशीमठ में भूधंसाव कारणों का अध्ययन किया जा रहा है। समस्या का पता लगने पर सब लोगों के सुझाव और सहमति लेकर उचित समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि धनराशि की कोई कमी नही होने दी जाएगी। प्रभावित लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जाए। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt भी मौजूद थे।