राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की मनीषा रावल ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 में उत्तराखण्ड के बागेश्वर की मनीषा रावल ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मनीषा ने स्थानीय खेल-खिलौने विद्या के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्तर की कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। मनीषा रावल ने काष्ठ कला के माध्यम से सनातन धर्म की यज्ञ में प्रयुक्त होने वाली सामग्री और बच्चों के खिलौने तैयार किये गये थे। इसमें सामान्य काष्ठ का प्रयोग किया गया जो कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। इस प्रतियागिता का परिणाम सात जनवरी को केंद्र सरकार ने जारी किया था।