मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ दून विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ दून विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही वर्ष 2021 के स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी के 669 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के संघर्षमय जीवन का फलक अत्यंत व्यापक रहा है। उनकी प्रगतिशील चेतना ही थी जिसने संघर्षों की ज्वाला में तपाकर उनको विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की राष्ट्रपति होने का गरिमामय आसन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी का जीवन संघर्ष के साथ साथ महिला सशक्तीकरण की भी प्रेरणादाई मिसाल है। उनका सरल स्वभाव, धैर्यशीलता एवं विनम्र आचरण सभी के लिए अनुकरणीय उदाहरण है।”