पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं महिलाएं: आतिशी

0

Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u754935665/domains/newssite.live/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43

शुक्रवार को हल्द्वानी में मातृशक्ति संवाद कर दिल्ली से आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने महिलाओं की नब्ज टटोली। कहा कि राज्य की महिलाएं चाहती हैं कि यहां आप की सरकार बने। पुरुष भले ही आप को वोट न दें, लेकिन महिलाओं का वोट आप को पड़ेगा।

आतिशी ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं लेकिन उन्हें आज भी पुरुषों के सामने हाथ फैलाना पड़ता है। महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें पैसा खर्च करने की आजादी हो। आप भी यही चाहती है कि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चैथी गारंटी देते हुए एक हजार रुपये हर महिला के बैंक खाते में डालने की गारंटी दी है।

आतिशी ने कहा कि केजरीवाल जो कहते हैं, वह करते हैं। दिल्ली इसका उदाहरण है। राज्य में हर साल 11 हजार करोड़ का घोटाला किया जाता है। यह रोककर महिलाओं का सशक्त किया जाएगा। 21 साल बाद महिलाएं राज्य के अस्पतालों में दम तोडने को मजबूर हैं। मातृशक्ति संवाद में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी समित टिक्कू भी मौजूद रहे।

विधायक आतिशी ने संवाद के दौरान आप की महिला गारंटी रजिस्ट्रेशन की भी शुरुआत की। स्व. इंद्रमणि बड़ोनी की जयंती पर उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित कर इसे महिलाओं का समर्पित किया। साथ ही एक महिला का पंजीकरण किया।

संवाद कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुछ स्कूली छात्राएं भी विधायक आतिशी ने मिलीं। उन्होंने कहा कि जिले में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस से शिकायत करो तो समय पर कार्रवाई नहीं होती। उन्हें सुरक्षा दिलाई जाए। विधायक ने कहा कि अभी उनकी सरकार नहीं है। फिर भी इसके लिए प्रयास किया जाएगा। उनकी सरकार बनीं तो बेटियों की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed