जहां भी कांग्रेस सत्ता में है, कुछ समय बाद वह सभी क्षेत्र होंगे कांग्रेस मुक्त – महेंद्र भट्ट
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार को घेरा गया है, राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म “एक्स” पर पोस्ट के जरिये भाजपा को “भ्रष्ट जनता पार्टी” की संज्ञा दी है। वही राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जो भी बोला जाता है उन सभी शब्दों को जनता जानती है और देश की राजनीति में राहुल गांधी की क्या भुमिका रह गयी है यह भी सब लोग जानते है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जनता और भाजपा कभी भी राहुल गांधी की बातो पर गंभीरता से नही लेती, प्रदेश की जनता भाजपा के कार्यों को जानती है। महेंद्र भट्ट ने कहा की राहुल गांधी उन क्षेत्रो की बाते कर रहे है जहाँ भाजपा की सरकार है। वही भट्ट ने राहुल गांधी को हिदायत देते हुए कहा की उनको कर्नाटक की भी बात करने की जरूरत है जहाँ कांग्रेस की सरकार ने किये हुए वादों को पूरा न किया जिससे वहा की जनता नखुश है और जहाँ जहाँ भी कांग्रेस सत्ता में है कुछ समय बाद वह सभी क्षेत्र कांग्रेस मुक्त होंगे।
