देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय बजट पर क्या बोले मुख्यमंत्री

0

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय बजट 2026–27 के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। यह बजट देश की आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और विकासशील सोच को सशक्त करने के साथ-साथ भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और संप्रभुता को भी मजबूती प्रदान करता है।

उन्होंने कहा PM Narendra Modi  के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया यह बजट उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। पर्यटन, आयुष, फार्मा, हथकरघा, खादी एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही, ग्रीन एनर्जी पर विशेष फोकस से राज्य में ग्रीन इकोनॉमी को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed