केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने उत्तराखंड के चार गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार देने की घोषणा की

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने उत्तराखंड के चार गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार देने की घोषणा की है। पर्यटन मंत्रालय 27 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर ये पुरस्कार देगा। उत्तरकाशी जिले के जखोल गांव को साहसिक पर्यटन और हर्षिल गांव को वाइब्रेंट विपेज तथा पिथौरागढ़ जिले के सीमान्त गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज और नैनीताल जिले के सूपी गांव को कृषि पर्यटन के लिए सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार के लिए चुना गया है।