केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने आज भगवान बदरी-केदार के दर्शन किए

केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री Kapil Patil ने आज भगवान बदरी-केदार के दर्शन किए। केदारनाथ और बद्रीनाथ पहुंचने पर श्री बदरी-केदार मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सनातन देव संस्कृति में पंचायत की व्यवस्था युगों-युगों से विद्यमान है। वही इसके बाद केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री Kapil Patil ने उत्तराखण्ड में मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का आह्वान किया। देहरादून में आयोजित बैठक में श्री पाटिल ने देश को विकसित करने से पहले गांवों को विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गांवों के विकास के लिए डिजिटलाइजेशन के कार्य को बढ़ावा दे रही है। श्री पाटिल ने कहा कि पंचायतों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए केन्द्र सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अब तक दो लाख से ज्यादा पंचायतों को डिजिटल किया गया है। उत्तराखण्ड के गांवों को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का आह्वान करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में क्लस्टर आधारित अवधारणा को अपनाने से पंचायतें कम लागत में अधिक कार्य करा सकती हैं।