उत्तराखंड में बढ़ती क्राइम की घटना को लेकर यूकेडी ने दिया ज्ञापन

0

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने महानगर अध्यक्ष देहरादून के नेतृत्व में आज एसएसपी कार्यालय देहरादून में उग्र प्रदर्शन और घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया।

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से पुलिस प्रशासन को चूड़ियां भेंट करने, साथ ही थालियां और घंटे बजाकर कुंभकरण की नींद में सोए पुलिस तंत्र को जगाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पहले ही बैरिकेडिंग पर रोक लिया,जिसके बाद यूकेडी कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के बाद यूकेडी नेताओं द्वारा पुलिस प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें एसएसपी देहरादून को पद से हटाने की मांग की गई।यूकेडी का कहना है कि यदि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *