कांग्रेस पार्टी में विरोध के स्वर हुए मुखर,नाराज हुऐ पार्टी के नगर अध्यक्ष सुनील पंवार सहित कई पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता से दिया त्यागपत्र

0

गौचर नगरपालिका के लिये कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा होते ही कांग्रेस पार्टी में विरोध के स्वर मुखर हो गये है। अध्यक्ष पद के प्रवल दावेदार नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील पंवार ने पार्टी का टिकट न मिलने पर अपने समर्थकों की बैठक बुलाई और कार्यकर्ताओं की राय लेते समर्थकों सहित पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे तथा वर्तमान में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि उनके साथ अध्यक्ष के टिकट वितरण के मामले में धोखा हुआ है। भारी संख्या में मौजूद अपने समर्थकों की राय लेते हुऐ उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया है।

विदित है कि कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद के लिये सुनील पंवार के साथ ही मंडी समिति के अध्यक्ष संदीप नेगी, कांग्रेस यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य जगदीश कनवासी, हरीश नयाल ने पार्टी संगठन में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। वहीं भाजपा में भी पूर्व पालिकाध्यक्ष उपाध्यक्ष, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, पोखरी ग्रामीण मंडल चुनाव प्रभारी एवं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष अंजू बिष्ट के पति जयकृत बिष्ट, तीन बार के सभासद रहे, गो सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य एवं जिला नियोजन समिति सदस्य अनिल नेगी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र नयाल, सांसद प्रतिनिधि एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। भाजपा हाईकमान ने तीन बार के सभासद रहे अनिल नेगी पर भरोसा जताते हुऐ नगरपालिका अध्यक्ष पद हेतु अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। भाजपा में भी टिकट के प्रवल दावेदार जयकृत बिष्ट सहित समर्थकों में नाराजगी बनी हुई है, लेकिन अभी तक पार्टी में यहां टूटन की खबर खुलकर सामने नहीं आई है। बहरहाल यहां चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। दोनों पार्टियां अपने नाराज लोगों को मनवाने में कामयाब होते हैं कि नहीं इस पर वोटरों की निगाह लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *