देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान में आयोजित दो दिवसीय 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस आजसंपन्न हो गई

0

देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान में आयोजित दो दिवसीय 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस आजसंपन्न हो गई। शनिवार को आरंभ हुई साइंस कांग्रेस के दूसरे और अंतिम दिन आंतरिकसुरक्षा और सोशल मीडिया की चुनौतियां विषय पर विशेषज्ञों ने गहन चर्चा की।उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया काप्रयोग करते हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने और विदेश ताकतों द्वाराअपने हितों के लिए निर्धारित एजेंडा फैलाने के लिए भी सोशल मीडिया को माध्यम बनायाजा रहा है। पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर सकारात्मक संदेशों के प्रसार, फैक्ट चेक इकाईयों की स्थापना, सोशल मीडिया ग्रुप पर लगातार पैनी नजर रखने परजोर दिया गया। इससे पहले, उत्तराखंड केपुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने देशभर से आए प्रतिनिधियों के साथ पुलिस टेकएग्जीबिशन का भ्रमण किया। उन्होंने मेक इन इंडिया योजना के तहत उच्च व स्वदेशीतकनीक से निर्मित स्मार्ट वेपन्स व अन्य उपकरणों को पुलिस आधुनिकरण में सम्मिलितकरने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *