लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित सेना दिवस परेड 2024 में गढ़वाल राइफल्स की मार्चिंग टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी घोषित किया गया

लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित सेना दिवस परेड 2024 में गढ़वाल राइफल्स की मार्चिंग टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी घोषित किया गया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि परिशुद्धता, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद गढ़वाल राइफल्स ने हासिल की है। इस प्रतिष्ठित दल में रेजिमेंट की विभिन्न इकाइयों के ड्रिल में सर्वश्रेष्ठ सैन्य कर्मी शामिल थे, जिनका नेतृत्व लेफ्टिनेंट उत्कर्ष बंधु शर्मा और लेफ्टिनेंट दुष्यंत सिंह शेखावत ने किया। सेना के अधिकारी ने बताया कि रेजिमेंट को अपने सैन्य कर्मियों की इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है, जो उनके समर्पण और कुशलता को दर्शाती है। यह उपलब्धि उत्कृष्टता और अनुशासन के प्रति रेजिमेंट की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। गौरतलब है कि पिछली बार गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट ने लगभग 13 साल पहले सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का खिताब हासिल किया था।