रवांई की लोक सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है और इसे संजोये रखना जरूरी:ऋतु खण्डूरी

0

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी  ने कहा कि रवांई की लोक सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है और इसे संजोये रखना जरूरी है। उत्तरकाशी के नौगांव में आयोजित रवांई कृषि एवं सांस्कृतिक शरदोत्सव विकास मेला के शुभारम्भ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने यह बात कही। महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के द्वारा महिलाओं के कल्याण और उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में हर जगह महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। इस मौके पर मेले में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन, समाज कल्याण, कीर्ति रवांई स्वायत्त समूह, हिमालय आर्गेनिक का लाल चावल के साथ ही विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाकर आम जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *