नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आगामी 7 और 8 अक्टूबर को ‘‘श्री_अन्न_महोत्सव’’ का आयोजन किया जाएगा

0

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आगामी 7 और 8 अक्टूबर को ‘‘श्री_अन्न_महोत्सव’’ का आयोजन किया जाएगा। कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने यह जानकारी दी। महोत्सव की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री ने देहरादून में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा इस महोत्सव में प्रदेश में मोटे अनाज की संभावनाओं पर मंथन और विचार विमर्श किया जायेगा। श्री जोशी ने कहा महोत्सव का उद्देश्य मोटे अनाज की फसलों के स्वास्थ्य बेनीफिट और जगरूकता को लेकर प्रचार करना है। कृषि मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मिलेट्स के प्रोत्साहन और विपणन के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में प्रदेश के मोटे अनाज से सम्बन्धित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। श्री जोशी ने बताया कि श्री अन्न महोत्सव के पहले दिन गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मिलट्स प्रदेशों के कृषि मंत्री कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में यह दूसरा मिलेट्स महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *