विकास में सचिवालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है: मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधु

0

मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधु ने कहा है कि प्रदेश के विकास में सचिवालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि सचिवालय को नवाचार अपनाकर लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिये समाधान खोजक की तरह काम करना होगा। वे सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। राज्य में प्राकृतिक आपदाओं की संवेदनशीलता पर जोर देते हुये श्री संधु ने कहा कि प्रदेश में आपदाओं से बचाव के प्रति सबसे ज्यादा प्रयोग करने की जरूरत है। आजादी के सौ साल पूरे होने तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुये मुख्य सचिव ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश के सभी राज्यों का विकसित होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *