हिम-स्खलन में फंसे पर्वतारोहियों का तलाशी अभियान युद्धस्तर पर जारी

उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा पर्वत चोटी पर 4 अक्टूबर को हिम-स्खलन में फंसे पर्वतारोहियों का तलाशी अभियान युद्धस्तर पर जारी है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के अनुसार, आज 5 शव बरामद किए गए। अब तक कुल 9 शव निकाले जा चुके हैं। साथ ही 27 लापता लोागों की तलाश जारी है। एसडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना के जवान और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के सदस्य अभियान में शामिल हैं। इसके साथ ही सर्च अभियान में वायुसेना के एडवांस हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं।
वही इस दौरान द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से हिमालय पुत्री सविता कंसवाल की मृत्यु हो गई है। उन्होंने मई में ही माउंट एवरेस्ट फतह किया था। इससे पहलेउत्तराखंड हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोहियों की मदद के लिए भारतीय वायु सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वायु सेना ने ऑपरेशन के लिए सरसावा से दो और बरेली से एक हेलीकॉप्टर तैनात किया है। इससे पहले मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में नौ अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।