उत्तराखंड में आज गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

उत्तराखंड में आज गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया, गढ़वाली, भांगडा, कौथिक, बसन्त, हारूल, नृत्य का भी प्रदर्शन किया गया।