राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी सात नवम्बर को पंतनगर स्थित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी सात नवम्बर को पंतनगर स्थित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रुद्रपुर में अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट से तराई भवन और कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।