5 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योतिर्मठ के वन बीट अधिकारी

अपनी 5 सूत्रीय मांगों के समर्थन में विगत कई दिनों से शांति पूर्ण कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योतिर्मठ के वन बीट अधिकारी संघ का धरना आज मंगलवार को भी जारी रहा। वन बीट अधिकारियो के आंदोलन के चलते अब नन्दा देवी बायोस्पियर रिजर्व छेत्र के बफर और कोर जोन सहित दो विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल नन्दा देवी नेशनल पार्क और वैली ऑफ फ्लावर्स की सुरक्षा सहित वन्य जीव और वन संपदा की निगरानी और गश्त का कार्य प्रभावित होना लाजिमी है, उस पर फायर सीजन शुरू होने से वन महकमें को दोहरी मुसीबत आन पड़ी है,आज तय समय के अनुसार सभी वन कर्मियों ने एकजुट होकर NDB पार्क मुख्यालय जोशीमठ परिसर में एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाप कड़ा आक्रोश जताते हुए नारेबाजी कर अपना विरोध जताया,संघ के पदाधिकारियों ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि फायर सीजन शुरू हो गया है लेकिन वन महकमा और सरकार को न वन की चिंता है और न वन्य जीव जंतुओं की ओर नही हम वन बीट अधिकारियो के मांगो पर कोई कार्यवाही अमल में लाई जा रही है, लिहाजा समस्त प्रदेश में वन बीट अधिकारियो का ये आंदोलन और तेज होने जा रहा है, यदि शीघ्र ही उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आने वाले समय में संघ की रणनीति के तहत वन कर्मियों की भूख हड़ताल भी शुरू हो सकती है।
दरअसल वन अधीनस्थ सेवा नियमावली 2016 की बहाली, ग्रेड पे में वृद्धि, 24 घंटे ड्यूटी के कारण एक माह का अतिरिक्त वेतन व वर्दी, आवास, जोखिम, वाहन व आहार भत्ता दिए जाने, 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले वन आरक्षियों को पदोन्नति दिए जाने की मांग को लेकर वन बीट अधिकारी संघ से जुड़े कर्मचारी कई दिनों से नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ डिविजन कार्यालयों में वन कर्मि कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि उनका आंदोलन मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही विभागीय स्तर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वह भूख हड़ताल कर आंदोलन को तेज कर और गति देंगे।