महेंद्र भट्ट का हरक सिंह पर तंज, राजनीतिक अस्थिरता उनकी कुंडली का दोष

0

उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर तीखा बयान देते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक अस्थिरता किसी बाहरी कारण से नहीं, बल्कि उनकी “कुंडली के दोष” से जुड़ी है। भट्ट ने तंज कसते हुए कहा कि हरक सिंह विभिन्न दलों में जाते रहे हैं, लेकिन किसी भी पार्टी में उनकी “जन्मपत्री नहीं जुड़ती”, यही कारण है कि वे कहीं टिक नहीं पाते।उन्होंने आगे दावा किया कि उनकी कुंडली में “नाड़ी षडाष्टक” जैसा गंभीर दोष है, जिसके चलते उनका राजनीतिक सफर हमेशा अस्थिर रहता है। भट्ट ने सलाह दी कि रावत अपनी जन्मपत्री किसी योग्य पंडित को दिखाएं, क्योंकि यह दोष इतनी जल्दी खत्म होने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed