न्यायमूर्ति रितु बाहरी उत्तराखंड उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं

न्यायमूर्ति रितु बाहरी उत्तराखंड उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने आज देहरादून स्थित राजभवन में रितु बाहरी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ दिलाई। इससे पहले न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायधीश रही हैं। गौरतलब है कि न्यायधीश विपिन सांघी 26 अक्टूबर को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश पद से सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद वरिष्ठ न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी को उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश बनाया गया था।