नैनीताल जनपद में गोला नदी पर सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से निर्माणाधीन जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने नैनीताल जनपद में गोला नदी पर सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से निर्माणाधीन जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने आधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर, उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप परियोजना से विद्युत उत्पादन की संभावनाओं पर केन्द्र सरकार से वार्ता की जाएगी।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री Bansidhar Bhagat जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल जी, माननीय प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र बिष्ट जी, माननीय भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट जी उपस्थित रहे।
