भौतिक संसाधनों में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत:Om Birla

0

लोक सभा के अध्यक्ष Om Birla ने कहा है कि भौतिक संसाधनों में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत आज आध्यात्मिक, धर्म और संस्कारों के कारण दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। आज देहरादून में एक निजी विद्यालय के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया के विकसित देशों को आगे बढ़ाने में भी भारत के नौजवानों का योगदान है।

श्री बिरला ने कहा कि उन्हें भारत के नौजवान विद्यार्थियों पर गर्व है। जिनमें ज्ञान, विज्ञान, नए विचार, शोध व रिसर्च की अद्भुत क्षमता है और इसके साथ आध्यात्मिक ऊर्जा भी है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जीवन में विद्यार्थी जीवन सबसे स्वर्णिम काल होता है। जहां वह जिंदगी को जीता है और उसके साथ-साथ अपने कैरियर का निर्माण भी करता है।

श्री बिरला ने कहा कि हर चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता विद्यार्थी जीवन से ही आती है। आज आवश्यकता है कि विद्यालयी जीवन में ऐसे संस्कार व शिक्षा दी जाये कि दुनिया की 21वीं शताब्दी भारत की शताब्दी हो। भारत में कई ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अभावों में रहकर कठिन चुनौतियों से विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में बड़े अविष्कार किये हैं। जब हम अपने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी का जीवन देखते हैं, तो हमें बड़ी प्रेरणा मिलती है।

श्री बिरला ने इस दौरान सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह भारत की संसद में आएं और वहां स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी के दर्शन करें। जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और भारत के निर्माण का रास्ता बनाया। उन्होंने कहा कि जब हम उनके उनके जीवन दर्शन को समझेंगे और पढ़ेंगे तो नई प्रेरणा मिलेगी। इसलिए सरकार ने नया विचार दिया है कि भारत मे पढ़ने वाला हर विद्यार्थी संसद में आए और देखे कि किस तरह लोकतंत्र के माध्यम से भारत के इस 75 वर्ष की यात्रा में मजबूत नेतृत्व देने का काम हुआ है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब भी वे उत्तराखंड आते हैं तो उन्हें नई उर्जा और प्रेरणा के साथ काम करने की नई दिशा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *