दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथामृत में सम्मिलित
मुख्यमंत्री हल्द्वानी (नैनीताल) में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथामृत में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा उन्हें कथा व्यास एवं संत गणों से आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उहोंने कहा देवाधिदेव महादेव हमें करुणा, तप, त्याग और लोककल्याण का दिव्य संदेश देते हैं। देवभूमि उत्तराखंड, जो स्वयं भगवान शिव की तपोस्थली और करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र रही है, वहां के मूल स्वरूप, आध्यात्मिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।
