राज्यपाल लेफ्ट गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास की बधाई और शुभकामनाएँ दी

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh और मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि लोक पर्वों के व्यापक आयोजनों के जरिए ही प्रदेश की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को बेहतर ढंग से आत्मसात कर सकती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने गांव जाकर ‘इगास’ को मनाने का आह्वान किया है। इगास पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इगास पर्व पर लोगों को अपनी परम्पराओं के साथ अपने पैतृक गांवों से जोड़ने के लिए राज्य में इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की परम्परा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हम राज्य की लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिये प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध हैं।