राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी

0

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज देहरादून में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सभी लोगों की समस्याओं का एक निश्चित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं से कहा कि सैनिक, पूर्व सैनिक व उनके परिवारजनों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता हैं, जिसे जल्द सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे सैनिक जिस निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते है उसी तत्परता से हमें उनके परिवारजनों की देखभाल व सहायता करनी चाहिए। श्री सिंह ने राजभवन में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए नियुक्त शिकायत निवारण अधिकारी को सभी समस्याओं को जल्द संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *