मुख्यमंत्री धामी का खटीमा में किसानों ने गन्ना समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी किए जाने पर भेंट कर आभार व्यक्त किया
खटीमा में किसानों ने गन्ना समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी किए जाने पर भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने गन्ना तथा पर्वतीय क्षेत्रों की पारंपरिक कृषि उपज गडेरी, माल्टा, अदरक और शहद से भरी विशेष टोकरी भेंट की। साथ ही गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर द्वारा लोहिया हेड मैदान, खटीमा में आयोजित कृषि गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विश्वविद्यालय, कृषि विभाग तथा विभिन्न संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
किसी भी राज्य की उन्नति का आधार वहां के किसानों की समृद्धि ही होती है। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की उल्लेखनीय वृद्धि से 3 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह नेगी जी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
