मुख्यमंत्री ने धामी ने सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन एवं उद्योग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक और प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए

0

सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन एवं उद्योग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक और प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि योजनाओं की संपूर्ण, स्पष्ट और व्यावहारिक जानकारी सीधे लाभार्थियों तक पहुँचे और उन्हें इसका पूर्ण रूप से, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ मिले। उच्च स्तरीय बैठकों के कार्यवृत्त निर्धारित समयसीमा के भीतर उन्नति पोर्टल पर अपलोड किए जाएँ, ताकि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

अतिसघन बागवानी की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। किसानों से संबंधित भुगतान समय पर किए जाएँ और राज्य में कीवी उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में तेज़ी से कार्य किया जाए। अधिकारियों को शहद के ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन हेतु भी निर्देशित किया।

बैठक में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Satpal Maharaj जी, श्री Ganesh Joshi जी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed