सीएम धामी ने उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में आयोजित दीदी-भुली महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में आयोजित दीदी-भुली महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह महोत्सव महिला शक्ति व नारी सम्मान को समर्पित है। इस मौके पर श्री धामी ने कहा कि मातृशक्ति के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है और उत्तराखंड निर्माण में महिलाओं का योगदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश महिला विकास से आगे बढ़कर महिला नेतृत्व की बात कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मातृशक्ति के सम्मान में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरूआत की गई है।