मुख्य सचिव ने राज्य में भूस्खलन से संबंधित शोध, अध्ययन और समर्पित केंद्र को विश्वस्तरीय बनाने पर जोर दिया

0

मुख्य सचिव ने राज्य में भूस्खलन से संबंधित शोध, अध्ययन और समर्पित केंद्र को विश्वस्तरीय बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने भूस्खलन की शिक्षा और शोध कार्यों से जुड़े संस्थानों के छात्रों के लिए अपने संस्थान में ही प्रशिक्षण का प्रावधान रखा जाए। सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू ने भूस्खलन शमन एवं प्रबंधन केंद्र के अगले 5 सालों की कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। डॉ संधू ने भूस्खलन की रोकथाम में सक्षम पौधों को उगाने पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए वन अनुसंधान संस्थान, वन विभाग और उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र को समझौता ज्ञापन करने को कहा। मुख्य सचिव ने अगले 5 सालों की योजना के लिए तय किये गए प्रत्येक कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *