मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में बैठक ली

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही खेल व आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों हेतु इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के सुझाव लिए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के सबंध में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जाए। हल्द्वानी स्थित खेल मैदान का बेहतर तरीके से उपयोग हो सके, इसके लिए हल्द्वानी में भी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। 2024 में उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *