मुख्यमंत्री ने गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में आजाद हिंद फौज के शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में आजाद हिंद फौज के शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने AzadiKaAmritMahotsav के समय शहीद दुर्गा मल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी किये जाने पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद दुर्गा मल्ल द्वारा देश की आजादी के लिए दिया गया महत्वपूर्ण योगदान हमारी स्मृति में हमेशा रहेगा। आने वाली पीढ़ी हमारे ऐसे महानायकों के बारे में जान सके, इसके लिए #AmritMahotsav जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के लिए हमारे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हमारे अमर सेनानियों का बलिदान हमें सदैव प्रेरणा देने का कार्य करेगा।