Skip to content
News Site.Live

News Site.Live

Latest Breaking News

Primary Menu News Site.Live

News Site.Live

  • Uttarakhand
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nainital
  • National
  • Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा

myadmin March 11, 2022 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दोपहर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा। पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।

इसके अलावा नई सरकार के मुखिया के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, सतपाल महाराज के नाम भी चर्चा में हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार बदली परिस्थितियों में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर नेतृत्व मंथन में जुट गया है। हालांकि अधिक संभावना इस बात की है कि विधायकों में से ही मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।

प्रदेश की भाजपा सरकार में पिछले वर्ष जुलाई में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद भाजपा ने धामी को कमान सौंपी। इसके बाद धामी ने राजनीतिक कौशल का परिचय देकर पार्टी हाईकमान का ध्यान खींचने में सफलता पाई। इसे देखते हुए पार्टी ने यह साफ किया था कि विधानसभा चुनाव में धामी ही उसका चेहरा होंगे। अब जबकि विधानसभा चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो चुकी है, भाजपा स्पष्ट बहुमत से सत्ता में आ गई है, लेकिन धामी के चुनाव हार जाने से इसे लेकर चर्चा होने लगी है कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

कैलाश गहतौड़ी की ओर से धामी के लिए सीट खाली करने की पेशकश

विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि धामी को ही पार्टी फिर से मौका दे सकती है। चम्पावत से चुनाव जीते विधायक कैलाश गहतौड़ी की ओर से धामी के लिए सीट खाली करने की पेशकश को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। यह भी तर्क दिया जा रहा कि जिस तरह से बंगाल में टीएमसी ने चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी को ही अपना नेता चुना, उसी तरह का प्रयोग भाजपा यहां भी कर सकती है।

इसके साथ ही ये चर्चा भी है कि बदली परिस्थितियों में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अनुभव को देखते हुए पार्टी उन्हें भी अवसर दे सकती है। इस कड़ी में प्रदेश सरकार के मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का नाम भी चर्चा में है। पार्टी सूत्रों के अनुसार सभी विषयों पर मंथन चल रहा है। एक-दो दिन में इसे लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।

विधायक दल अपना नेता चुनेगा और फिर संसदीय बोर्ड इस पर मुहर लगाएगा

भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। विधायक दल अपना नेता चुनेगा और फिर संसदीय बोर्ड इस पर मुहर लगाएगा। ऐसे में अभी कोई यह कहने की स्थिति में नही है कि कौन मुख्यमंत्री होगा। जहां तक पुष्कर सिंह धामी की बात है तो वह हमारे महत्वपूर्ण नेता हैं।

Tags: Chief Minister Dhami submitted his resignation to the Governor, uttarakhand news

Continue Reading

Previous उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में भाजपा को दोबारा पूर्ण बहुमत
Next जनता के मत पर सवाल के बजाय आत्ममन्थन करे कांग्रेसः चौहान

More Stories

  • Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की

newssite.live June 17, 2025 0
  • Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी की अमित शाह से हुई मुलाकात

newssite.live June 17, 2025 0
  • Uttarakhand

आज से चारधाम के लिए संचालित हुई हेली सेवा,केदारघाटी में हुए हादसे के बाद से बंद थी सेवा

newssite.live June 17, 2025 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

दुबई से मुख्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता

राज्यपाल लेफ्ट जन गुरप्रीत सिंह आज द्वितीय प्रतिभा अलंकरण समारोह में भाग लिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब द्वारा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया

चारधाम यात्रा मार्ग पर जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहन चलते नज़र आंएगे

प्रदेशभर में शक्ति आराधना का पर्व नवरात्रि पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दुबई पहुंचने पर उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021

Categories

  • Dehradun
  • Featured
  • Haridwar
  • Nainital
  • National
  • Uncategorized
  • Uttarakhand

Recent Comments

No comments to show.

You may have missed

  • Dehradun

व्यापारी के निधन पर शोक में मेहलचोरी बाजार रहा बंद

newssite.live June 18, 2025 0
  • Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की

newssite.live June 17, 2025 0
  • Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी की अमित शाह से हुई मुलाकात

newssite.live June 17, 2025 0
  • Uttarakhand

आज से चारधाम के लिए संचालित हुई हेली सेवा,केदारघाटी में हुए हादसे के बाद से बंद थी सेवा

newssite.live June 17, 2025 0
  • Uttarakhand

पहले पत्नी की जान ली, फिर खुद लगाई फांसी

newssite.live June 17, 2025 0
Copyright © All rights reserved. | News Site Live .