मुख्यमंत्री धामी ने विभागीय अधिकारियों को जनपदों के नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सूचना विभाग के कार्यों के अनुश्रवण हेतु वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को जनपदों के नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

पूर्व में निर्गत आदेशों को आंशिक रूप से संशोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के नई दिल्ली भ्रमण के दौरान मीडिया समन्वय एवं प्रचार प्रसार के कार्यों को प्रभावी ढंग से सम्पादित करने के लिए अधिकारियों को चक्रानुक्रम में कार्य संपादित करने हेतु सूचना विभाग के अधिकारियों को नामित किया गया है।

कुमाऊं मण्डल में राज्य सरकार की विकासपरक योजनाओं/ नीतियों के प्रचार-प्रसार के कार्यों के पर्यवेक्षण एवं लोकल मीडिया से समन्वय हेतु सूचना विभाग के अधिकारियों को नामित किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *